Total Pageviews

Followers

Search This Blog

Thursday 21 May 2020

Fun time with Hindi Riddles!

Good After noon Bright Buddies,
Let us have some fun with Hindi Riddles, you can ask your family members too! Enjoy!
Answer in English ok, put in comment, just answer like 1. Ballons 2.       3. .....30. 
(1)   गोल है पर गेंद नहीं, पूँछ है पर पशु नहीं, पूंछ पकड़कर खेलें बच्चे, फिर भी मेरे आंसू निकलते?
1.        
(2)   ऊँट की बैठक, हिरन सी तेज चाल। वो कौन सा जानवर जिसके पूँछ बाल।
2.        
(3)   तीन अक्षर का मेरा नाम। उल्टा सीधा एक समान॥
3.        
(4)   1 लाल डिबिया में हैं पीले  खाने, खानों में  मोती के दाने?
4.        
(5)   जो करता है वायु शुद्ध, फल देकर जो पेट भरे, मानव बना है उसका दुश्मन, फिर भी वह उपकार करे?
5.        
(6)   धन-दौलत से बड़ी है यह, सब चीजों से ऊपर है यह, जो पाए पंडित बन जाए, बिन पाए मूर्ख रह जाए?
6.        
(7)   चौकी पर बैठी एक रानी, सिर पर आग बदन में पानी॥
7.        
(8)   फूल भी हूँ, फल भी हूँ और हूँ मिठाई, तो बताओ  क्या हूँ मैं भाई॥
8.        
(9)   जल से भरा एक मटका, जो है सबसे ऊँच लटका, पी लो पानी है मीठा, ज़रा नहीं है खट्टा॥
9.        
(10)              लाल हूँ, खाती हूँ मैं सूखी घास, पानी पीकर मर जाऊँ, जल जाए जो आए मेरे पास॥
10.    
(11)              सफेद तन हरी पूंछ, बुझे तो नानी से पूछ॥
11.    
(12)              चार अक्षर का मेरा नाम, टिमटिम तारे बनाना काम, शादी, उत्सव या त्योहार, सब जलाएँ बार-बार।  
12.    
(13)              कान घुमाए बंद हो जाऊँ, कान घुमाए खुल जाता हूँ, रखता हूँ मैं घर का ख्याल, आता हूँ मैं सब के काम, कोई बताए मेरी नाम॥
13.    
(14)              आदि कटे तो गीत सुनाऊँ, मध्य कटे तो संत बन जाऊँ, अंत कटे साथ बन जाता संपूर्ण सबके मन भाता
14.    
(15)              मुझे उलट कर देखो, लगता हूँ मैं नौ जवान, कोई अलग रहता मुझसे, बच्चा, बूढ़ा और जवान॥
15.    
(16)              पैर नहीं हैं, पर चलती रहती, दोनों हाथों से अपना मुंह पोंछती रहती।
16.    
(17)              लोहा खींचू ऐसी ताकत है, पर रबड़ मुझे हराता है, खोई सूई मैं पा लेता हूँ, मेरा खेल निराला है
17.    
(18)              तुम बुलाओ मैं जाऊँगी, भाड़ा किराया दूँगी, घर के हर कमरे में रहूँगी, पकड़ मुझको तुम पाओगे, मेरे बिन तुम रह पाओगे, बताओ मैं कौन हूँ?
18.    
(19)              पत्थर पर पत्थर, पत्थर पर पैसा। बिना पानी के घर बनाए, वह कारीगर कैसा।।
19.    
(20)              कान हैं पर बहरी हूँ, मुँह है पर मौन हूँ। आँखें हैं पर अंधी हूँ, बताओ मैं कौन हूँ।।
20.    
(21)              हरी थी, मन भरी थी, लाख मोती जड़े थी। राजाजी के बाग में, दोशाला ओढ़े खड़ी थी।।
21.    
(22)              बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूँ, ना हँसता हूँ, ना रोता हूँ, घर की रखवाली करता हूँ।।
22.    
(23)              काला रंग मेरी है शान, सबको मैं देता हूँ ज्ञान। शिक्षक करते मुझ पर काम, नाम बताकर बनो महान।।
23.    
(24)              टोपी है हरी मेरी, लाल है दुशाला। पेट में अजीब लगी, दानों की माला।।
24.    
(25)              सर है, दुम है, मगर पाँव नहीं उसके। पेट है, आँख है, मगर कान नहीं उसके।।
25.    
(26)              सींग हैं पर बकरी नहीं, काठी है पर घोड़ी नहीं। ब्रेक हैं पर कार नहीं, घंटी है पर किवाड़ नहीं।।
26.    
(27)              एक राजा की अनोखी रानी। दुम के रास्ते पीती पानी।।
27.    
(28)              एक वस्तु को मैंने देखा, जिस पर हैं दाँत। बिना मुख के बोलकर, करे रसीली बात।।
28.    
(29)              नाक को पकड़कर, खींचता है कान। कोई नहीं इसे कुछ कहता, बताओ उसका नाम।।
29.    
(30)              एक फूल है काले रंग का, सिर पर सदा सुहाए। तेज धूप में वो खिल जाता, छाया में मुरझाए।।
30.    

1 comment:

  1. 1.balloon
    2.frog
    3.ship
    4.promogranate
    5.tree
    6.knowledge/education
    7.candle
    8.gulabjamun
    9.coconut
    10.fire
    11.raddish
    12. Crackers
    13.lock
    14.music
    15.air/wind
    16.watch
    17.magnet
    18.air
    19.spider
    20.doll
    21.corn
    22.lock
    23.Blackboard
    24.chilly
    25.snake
    26.cycle
    27.diya
    28.harmonium
    29.sunglasses
    30.umbrella

    ReplyDelete